Live

पलामू में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े चोरी

अज्ञात बाइकसवार चोरों ने लाखों के ज्वेलरी पर किया हाथ साफ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: बड़ी खबर पलामू से जहां पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम हाट बाजार के पास आभूषण दुकान में मोटरसाइकिल सवार चोरों ने मंगलवार को लाखों रुपये के गहने चुरा कर फरार हो गया.

घटना के संबंध में दुकानदार सुरेश प्रसाद सोनी ने बताया कि वे दुकान खोलकर सोना चांदी का झोला रखकर पेशाब करने गए थे. इसी बीच बाइकसवार व्यक्तियों ने दुकान में घुसकर सोना व चांदी से भरा झोला लेकर भाग गया. झोला में करीब 5 से 6 लाख रुपये का जेवर था. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें