Live

पल भर में खुशियां गम में बदला

ऑटो पलटने से शादी समारोह से लौट रही बच्ची की मौत, 17 घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से है जहां रंगा थाना क्षेत्र के चमरा पहाड़ में अनियंत्रित टेम्पू पलटने से एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 20 लोग सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान रंगा थाना क्षेत्र के चमरा पहाड़ के पास ऑटो अचानक पलट गई. हादसे में 1 बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 17 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद सभी घायलों का तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में इलाज किया जा रहा है. सभी आदिम जन जाति पहाड़िया समाज के लोग हैं. बताया गया है कि सभी को टेम्पो में बैठाकर चमरा पहाड़ के ऊपर से नीचे लाने के क्रम में टेम्पू चालक ने टेंपो पर से अपना संतुलन खो बैठा और टेम्पो पलट गया. इस दौरान टेंपो ने तीन से चार पलटी मारी. दुर्घटना में ऑटो में सवार सभी लोगों को चोटें आई है. उनमें से कुछ को गंभीर चोट लगी है. जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें