Live

पाकुड़ मुख्य डाकघर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दो कंप्यूटर, इनवर्टर और पंखा जले, जरुरी दस्तावेज सुरक्षित, आग पर पाया गया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां शहर के मुख्य डाकघर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से दो कंप्यूटर, पंखा और इनवर्टर जलकर नष्ट हो गया. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज नहीं थी. सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया. आग इतनी तेज नहीं थी, जिससे बड़ा नुकसान हो, लेकिन दो कंप्यूटर, एक पंखा और इनवर्टर जलकर खाक हो गए. गनीमत रही कि कार्यालय में रखे दस्तावेज और अन्य जरूरी फाइलें पूरी तरह सुरक्षित हैं.

घटना के संबंध में डाकघर के डाकपाल अनाथ कुमार दास ने बताया कि आग सुबह के समय लगी, जब दफ्तर में कोई कर्मी मौजूद नहीं था. "स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई और आग बुझा दी गई. दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.," उन्होंने कहा घटना के बाद डाकघर परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. लेकिन हालात अब पूरी तरह सामान्य है. डाकघर का कामकाज कुछ घंटों के लिए रुका रहा. लेकिन दोपहर तक सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें