Live

ROAD ACCIDENT

पाकुड़ में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां जिले के हिरणपुर प्रखंड के रानीपुर नहर में ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया एवं दोनों शव को बाहर निकला गया. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. ट्रैक्टर खेत से धान लाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर गई.

पाकुड़ से मनोज की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें