पाकुड़ में पुलिस और छात्रों के बीच मारपीट
2 पुलिसकर्मी और 9 छात्र घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़:बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां अपहरण की सूचना पर केकेएम कॉलेज छात्रावास पहुंची पुलिस टीम पर छात्रों ने हमला कर दिया. दोनों ओर से हुई झड़प में 2 पुलिसकर्मी और 9 छात्र घायल होगये. घटना के बाद सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है.
दरअसल पुलिस लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए केके एम कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे छात्रों से पूछताछ करने गये थे. जब पुलिस ने छात्रों से पूछताछ करने लगी तो कुछ छात्रों ने पुलिस की गशती टीम पर अचानक हमला कर दिया. इधर मामले की सूचना पाते ही नगर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पहुंची जहां छात्रों ने नगर पुलिस पर भी हमला कर दिया. हालांकि दोनों तरफ से हुई झड़प में बीच बचाव के दौरान 2 पुलिस कर्मी घायल हुए. इधर 9 छात्र भी इस हमले में घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां सभी का इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
वहीं छात्रों की मानें तो 27 जुलाई यानि शनिवार को जुलूस निकालने की तैयारी थी. जिस पर पुलिस ने जुलूस निकालने को लेकर मना करने की बात कह रहे थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।