Live

पाकुड़ में नगर थाना परिसर में लगी आग

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां नगर थाना परिसर में अचानक आग लग गई. घटना के बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई. दमकल गाड़ी के आने में विलंब होने पर पुलिस जवान ने खुद आग बुझाई.

बताया जा रहा है कि नगर थाना परिसर में सोमवार को अचानक आग लग गई.आग काफी तेजी से बढ़ने लगी. दमकल की टीम को मोबाइल पर सूचना दिया गयालेकिन अग्निशमन विभाग की टीम के आने में थोड़ी विलंब होने लगीऔर आग तेजी से बढ़ने लगा.दरअसल थाना के पीछे बड़ी संख्या में बाइक रखा हुआ थाऔर आग की लपटें तेजी से फैल रहा था. वहीं नगर थाना की पुलिस को काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली. तब तक दमकल कर्मी पहुंच कर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. प्रभारी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अचानक आग की सूचना मिली तोपुलिस ने बाल्टी और पाइप के सहारे आग पर काबू पा लिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें