Live

पाकुड़ में लूटकांड का उद्भेदन

पुलिस ने घटना में संलिप्त 4 अपराधियों को हथियार और नगद के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां पुलिस ने गुरुवार की रात पाकुड़ नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर लूटकांड का खुलासा करते हुए मामले में 4 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पाकुड़ अंचल निरीक्षक शिवाशीष के घर पर लूटकांड की घटना को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने विभिन्न स्थानों से हथियार,नगदी एवं मोबाइल के साथ 4 अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साथ ही इनका पूर्व में आपराधिक इतिहास रह चुका है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है. इस कांड में अन्य शामिल अपराधियों की छापेमारी चल रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें