पाकुड़ में एक घर में मिला अजगर सांप
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा
पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां हिरणपुर थाना के हाथकाठी गांव में एक घर में अजगर सांप घुस गया. गनीमत ये रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और घर वालों की नजर अजगर सांप पर पड़ गई. मकान मालिक ने तुरंत गांव वालों को बुलाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई.
वन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम के जरिये अजगर सांप को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।