Live

पाकुड़ में CSP कर्मी से 4 लाख रुपये की लूट

बाइकसवार अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां हिरनपुर थाना क्षेत्र के जामबाद के सीएसपी कर्मी से बाइकसवार 2 नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार को 4 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बाइकसवार दो नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक के नोक पर एक सीएसपी कर्मी से लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. मामला हिरनपुर थाना क्षेत्र है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे जामबाद के सीएसपी संचालक मानिक भंडारी के कर्मी प्रहलाद साहा महारों बैंक से 4 लाख रूपए निकाल कर अपने सीएसपी केंद्र जा रहा था. इसी बीच बैंक के 500 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर प्रहलाद साहा के पैसे से भरा बैग और मोबाइल फ़ोन लूट लिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और पीड़ित कर्मी प्रहलाद के मोबाइल फ़ोन की लोकेशन पर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. आगे मामले की सघन छानबीन की जा रही है. जल्द ही लूट की घटना का खुलासा किया जायेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें