Live

पाकुड़ में घिनौनी हरकत

7 साल की बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां हिरणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है.



बताया जा रहा है कि हिरणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक गांव में व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी व्यक्ति ने सोमवार को अपने ससुराल आया हुआ था जहां गांव में बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. वहीं मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई करने की बात कही है. इधर पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट जेल भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें