Live

पहलगाम घटना पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा

घटना दुर्भाग्यपूर्ण, घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : नेतरहाट जाने के क्रम में लोहरदगा जिला परिसदन में मीडिया से बात करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने बयान से हैरान कर दिया. लोगों के बीच उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम की घटना को लेकर कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इस प्रकार की घटना को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इस घटना के लिए सुखविंदर सिंह सूक्खु जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर पाए. उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. सुदिव्य कुमार सोनू अपने निजी कार्यक्रम के तहत नेतरहाट जा रहे थे. इस दौरान वह कुछ समय के लिए जिला परिसदन में रुके थे जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें