Live

पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज जमशेदपुर में अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लिया जायजा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज जमशेदपुर पहुंचे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का समीक्षा किया. उन्होंने सड़क,नाली और पुल-पुलिया जिसका निर्माण हो चुका है उसके गुणवत्ता की जांच की. साथ ही कई जगह खामियां पाया.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी को इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि मंत्री बन्ना गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, नाली, पुल और पुलिया के साथ सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया गया है. वैसे यह निर्माण गुणवत्तापूर्ण है या नहीं इसकी जांच करने अचानक मंत्री जी अपने विधानसभा क्षेत्र के इलाकों का दौरा कर पूरे मामले की जांच की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें