Live

पानी के लिए त्राहिमाम

मानगो में पानी टावर का वाल्व पूरी तरह खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां मानगो स्थित संकोसाई के पानी टावर का वाल्व पूरी तरह खराब होने की वजह से पूरे इलाके में जल संकट उत्पन्न हो गया है. पानी को लेकर पूरे क्षेत्र में हाहाकार मची हुई है.

वहीं स्थानीय समाजसेवी और नेता विकास सिंह संकोसाई पानी टंकी में जाकर खुद वाल्व को चलाकर स्थिति से अवगत हुए. वाल्व खराब होने के कारण संकोसाई,खड़िया बस्ती,राजीव पथ,राजेंद्र नगर,राम नगर,श्याम नगर,सुभाष कॉलोनी,संजय पथऔरकृष्णा नगर में पानी की सप्लाई बंद है.

भीषण गर्मी में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. वाल्व की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. वाल्व की मरम्मत करने की आवश्यकता है. उधर स्थानीय नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि से लोग काफी नाराज हैं. जबकि इस इलाके का जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य मंत्री हैं. इसके बावजूद पानी की किल्लत पूरे इलाके में है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें