Live

बगहा में मरीज की मौत पर आक्रोश

रामनगर पीएचसी में ग्रामीणों का बवाल, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर

V
vivek pandeyलेखक

बगहामें दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, इसमें 6 लोग जख्मी हो गये और एक की मौत हो गई. इसके बाद ग्रामीणों ने पीएचसी में जमकर हंगामा किया. पीएचसी में उपचौर के दौरन मौजूद चिकित्सकों पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया.

मामला रामनगर से है. यहां बेली बेलवा चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में ऑटो सवार कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिये रामनगर पीएचसी लाया. यहां मौजूद डॉक्टरों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई और इलाज किया. हालांकि इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई. इसके बाग ग्रामीणों ने बवाल खड़ा कर दिया. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीण हंगामा करने लगे. ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख पिछे के दरवाजे से डॉक्टर भाग निकले. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें