Live

बेड़ो में जंगली हाथियों का तांडव

गांव में प्रवेश किया 25 हाथियों का झुंड, घर और स्कूल की चहारदीवारी को किया क्षतिग्रस्त

V
vivek pandeyलेखक

बेड़ोमें जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. चान्हो थाना इलाके का पतरातू गांव में 25 की संख्या में हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया. हाथियों ने धान और मकई की फसलों को रौंद दिया. खेतों में लगे हरी सब्जियों को भी भारी क्षति पहुंचाई. घर और स्कूल के चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों के झुंड ने पतरातू गांव में जमकर तांडव मचाया. किसानों को भारी क्षति हुई है.

हाथियों ने जिन किसानों को नुकसान पहुंचाया है उनमें राजेंद्र महतो, जगदीश महतो, रामलाल महतो, कालीचरण महतो, बुधेश्वर महतो, भुनेश्वर साहू, रामकुमार महतो, संजय यादव शामिल हैं. इनके खेतों में लगे फसलों को रौंद दिया है. ग्रामीणों की मानें तो हाथियों के झूंड ने पतरातू गांव के आसपास ही डेरा जमाये हुए हैं. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मशाल लेकर गांव पहुंची और हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ा. गांव के लोगों में अभी भी दहशत का माहौल है.

बेड़ो से केदार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें