Live

बड़ी ख़बर

BPSC TRE 1 का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

P
Prasoon Pandeyलेखक

BPSC TRE 1 :इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि BPSC TRE 1 का पूरक रिजल्ट जारी करने का पटना हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। अभ्यर्थियों की अर्जी पर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है लिहाजा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश

BPSC TRE 1 के पूरक रिजल्ट को लेकर पटना हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द जारी करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि याचिकाकर्ता धीरेन्द्र कुमार की अर्जी पर पटना उच्च न्यायालय ने ये आदेश दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरी ने इस केस की पैरवी की है।

खाली रह गयी थी 2024 सीट

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में ही BPSC TRE 01 का रिजल्ट जारी हुआ था। शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें कुल 2773 उम्मीदवारों को पास किया गया था। हालांकि, कुल वैकेंसी 4797 की थी, लेकिन 2024 सीट खाली रह गई थीं। इसके बाद आयोग की ओर से कहा गया था कि अब खाली बची सीटों को दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जोड़ा जाएगा। अब इन तमाम सीटों के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग के इस फैसला का विरोध किया था और हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट का फैसला आया है। BPSC TRE 1 में 2024 सीटें खाली रह गई थीं। 9-10 वीं क्लास के लिए अंग्रेजी विषय के लिए 926, साइंस के लिए 681,11-12वीं क्लास के लिए 223 सीटें और अन्य सब्जेक्ट के लिए 194 सीटों पर नियुक्ति नही हुई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें