BREAKING NEWS
ऑपरेशन मुस्कान से 100 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, पुलिस ने बरामद कर लौटाए गुम मोबाइल
जमशेदपुर: दीपावली से पहले पुलिस ने करीब100लोगों को खास तोहफा दिया है। पुलिस ने'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए करीब100मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। महीनों पहले खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। जमशेदपुर पुलिस लाइन में आयोजित11वें मोबाइल वितरण शिविर में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
11वें शिविर में100लोगों को मिले खोए मोबाइल
शनिवार को जमशेदपुर पुलिस लाइन में मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब100मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।
कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब,सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल सहित जिले के डीएसपी और विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
अब तक3273मोबाइल बरामद
जमशेदपुर पुलिस के अनुसार,'ऑपरेशन मुस्कान'के तहत अब तक अलग-अलग चरणों में कुल3273गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया है। शनिवार को आयोजित शिविर इस अभियान का11वां मोबाइल वितरण कार्यक्रम था। पुलिस तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइल की तलाश कर उन्हें उनके धारकों तक पहुंचाने का काम लगातार कर रही है।
एसएसपी ने बताया दीपावली का गिफ्ट
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मोबाइल वितरण अभियान को शहरवासियों के लिए दीपावली का गिफ्ट बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की बरामदगी को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने की दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है। इस अभियान को सफल बनाने में शहरवासियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
खोया मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान सबसे खुशी का पल उस समय देखने को मिला, जब महीनों पहले गुम हुए मोबाइल फोन दोबारा उनके मालिकों के हाथों में पहुंचे। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जमशेदपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की और खुशी जाहिर की।
लगातार जारी है ऑपरेशन मुस्कान
जमशेदपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। दीपावली से पहले करीब100लोगों को उनके मोबाइल वापससौंपकर पुलिस ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया।
जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।