Live

OPRATION कमल

तेजस्वी के RJD को बड़ा झटका,एक और विधायक ने BJP का दामन थामा...

A
Arun Chourasiaलेखक

BREAKING NEWS:-बिहार विधानसभा में आरजेडी को फिर से झटका लगा है.उसके एक और विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार Rjd विधायक भरत बिन्द ने bjp का दामन थाम लिया है.भरत बिंद इस समय भभुआ से विधायक हैं.भरत बिन्द ने कहा कि वे स्वेच्छा से आरजेडी से बीजेपी में आये हैं.क्योंकि उन्हें बीजेपी की नीतियों मे भरोसा है.

बताते चलें कि महागठबंधन को छोड़कर बीजेपी के साथ नीतीश के साथ सरकार बनाए जाने पर विश्वासमत के दौरान खेला करने की बात तेजस्वी ने कही थी.वे तो खेला नहीं कर पाये,पर बीजेपी ने उनके साथ खेला जरूर कर दिया उनके तीन विधायक प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद,नीलम देवी ने आरजेडी के बजाय सत्ताधारी दल से जा मिले थे.वहीं बाद में आरजेडी के संगीता कुमारी ने बीजेपी को ज्वाइन किया था.संगीता के साथ ही कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ गौताम ने भी पाला बदल लिया था और आज एक और विधायक भरत बिंद ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें