Live

Bihar News

बिहार में आसमान से गिरी आफत, वज्रपात से एक महिला की मौत, 8 लोग बुरी तरह झुलसे

P
Prasoon Pandeyलेखक

ROHTAS :बिहार में एकबार फिर आसमान से आफत गिरी है। जी हां, रोहतास के दिनारा क्षेत्र के खरवत गांव में तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक महिला मजदूर की मौत हो गयी, वहीं 8 लोग बुरी तरह झुलस गये। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि ये सभी खरवत गांव के रामकृपाल सिंह महतो के खेत में रोपनी कर रहे थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गयी। इस बीच ठनका गिरा, जिससे एक महिला की मौत हो गयी और 8 लोग बुरी तरह झुलस गये। पीड़ित लोगों में मुचुना देवी, सोनी देवी, प्रियंका कुमारी, गोधना देवी है। ये सभी हसनाडीह के रहने वाले हैं जबकि मठिया की ममता देवी, सोनी कुमारी, सेमरा के संकरी देवी और खरवत के दिनेश कुमार का इलाज स्वास्थ्य केंद्र नोखा में जारी है। चल रहा है।

फिलहाल झुलसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र नोखा लाया गया, जहां इलाज जारी है। नोखा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर टीके चक्रवर्ती ने बताया कि 8 झुलसे लोगों को इलाज़ हेतु लाया गया है, जहां इलाज जारी है, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें