One Nation-One Election
वन नेशन-वन इलेक्शन पर भड़के तेजस्वी, कहा : बेकार की हैं बातें, PM मोदी की टेंशन बढ़ाते हुए कर दी ये मांग
PATNA :देश की सियासत में इनदिनों वन नेशन-वन इलेक्शन का मुद्दा छाया हुआ है। हर तरफ इसके समर्थन और विरोध में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध किया है और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।
"वन नेशन-वन इनकम की करें व्यवस्था"
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि वन नेशन-वन इलेक्शन से पहले केंद्र सरकार वन नेशन-वन इनकम की व्यवस्था करे। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज कह रहे है वन नेशन-वन इलेक्शन और कल कहेंगे केवल केंद्र का चुनाव हो..राज्य का चुनाव खत्म कर देंगे। फिर बाद में बोलेंगे वन नेशन-वन लीडर, वन नेशन-वन पार्टी, वन नेशन-वन लैंग्वेज, वन नेशन-वन रिलिजन कहेंगे।
केन्द्र सरकार पर किया तीखा प्रहार
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में कमेटी का गठन कर लिया गया है। सभी चुनाव की तैयारियों के लिए काम करेंगे। सीटे शेयरिंग को लेकर भी जल्द सब तय हो जाएगा। वहीं, लोकसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर तेजस्वी ने निशाना साधते हुए कहा कि मेरी सलाह है कि पहले वन नेशन-वन इनकम कर दें ताकि सब लोग की आय एक समान हो। केन्द्र सरकार पर बरसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सब बेकार की बातें हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।