Live

सीट शेयरिंग पर बिहार NDA में हलचल तेज

CM नीतीश ने ललन सिंह-संजय झा के साथ किया मंथन, मीटिंग के बाद संजय झा का दो टूक बयान

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान कर दिया है लेकिन अबतक किसी भी गठबंधन की तरफ से सीट शेयरिंग की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि NDA इसके बेहद करीब है और कहा जा रहा है कि जल्द ही सीटों का भी ऐलान कर दिया जाएगा। इसे लेकर बिहार NDA के घटक दलों के बीच हलचल तेज हो गयी है।

नीतीश आवास पर हुआ गहन मंथन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 1 अणे मार्ग में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा की मौजूदगी में एक बैठक हुई है, जहां सीट शेयरिंग का मामला फाइनल करने के लिए तीनों नेता साथ में बैठे और गहन मंत्रणा की।

"चुनाव एकतरफा, यात्रा करते रह गये राहुल गांधी"

सीट शेयरिंग पर हुए मंथन के बाद मुख्यमंत्री आवास से निकले राज्यसभा सांसद संजय झा ने बड़ा बयान दिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कहीं कोई मुक़ाबला नहीं है। ये चुनाव एकतरफा है, राहुल गांधी यात्रा करते ही रह गये। अब जनता तय करेगी कि कौन अगला प्रधानमंत्री होगा।

सीट शेयरिंग पर संजय झा का बयान

इसके साथ ही जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। वहीं, सीट शेयरिंग के मामले पर संजय झा ने कहा कि बात अंतिम चरण में है। आगामी लोकसभा चुनाव में जेडीयू कितने सीटों पर लड़ेगी, ये जल्द ही पता चल जाएगा।

वहीं, केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के मामले पर संजय झा ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि ये बात बीजेपी से पूछिए, जो उन्हें हैंडल करते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें