JHARKHAND NEWS
ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम पहुंचे लातेहार, पत्नी के साथ मां उग्रतारा मंदिर में की पूजा
लातेहार : ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम अपने धर्मपत्नी संग चंदवा अंतर्गत प्रख्यात मां उग्रतारा नगर मंदिर पहुंचे. मंदिर में उन्होंने पूरे विधि विधान से दरबार में हाजिरी लगाया. इसके बाद क्षेत्र समेत राष्ट्र के लिए सुख समृद्ध को लेकर कामना किये.
ब्रजमोहन राम ने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि अपने पूरा जीवन पार्टी की मजबूती में समर्पित किया हूं. उन्होंने भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं दूसरे सवाल के जवाब में कहा कि ओडिशा राज्य माइन्स मिनरल्स व खनिज संपदा से समृद्ध है. मेरा प्रयास होगा कि राज्यवासियों को स्वावलंबी बनाने की प्राथमिकता होगी. इससे पूर्व लातेहार सीमा क्षेत्र में एसडीएम दिनेश कुमार और सीओ सुमित कुमार झा ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किये. इसके बाद हजारों समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही जय श्रीराम, जय जगन्नाथ के गगनभेदी नारा लगाया.
बता दें कि ब्रजमोहन राम का पैतृक आवास चंदवा है. जहां से उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी और अब बतौर ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किये जा चुके हैं.
लातेहार से मनोज मेहता की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।