Live

ओडिशा ट्रेन हादसा

बिहार के 43 यात्रियों की अबतक मौत, 18 मुसाफिर अब भी लापता

A
Anurag Goelलेखक

Balasore train Hadsa :ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में बिहार के मरने वाले मुसाफिरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बालासोर हादसे में अबतक बिहार के 43 लोग काल के गाल में समा चुके हैं, वहीं, अब भी 18 लोग लापता हैं। साथ ही 47 यात्री जख्मी हैं।

सीबीआई ने दर्ज की FIR

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच अब सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज करने के साथ ही कथित आपराधिक लापरवाही की जांच भी शुरू कर दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर की अगुवाई में 6 सदस्यीय अधिकारियों की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट और रेलवे अधिकारियों के साथ बहनागा बाजार स्टेशन पहुंची और एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी।

बढ़ गई मृतकों की संख्या

गौरतलब है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 288 हो गई है। इस संबंध में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने जानकारी दी है। पूर्वोत्तर मध्य रेलवे के मैनेजर के मुताबिक 200 लोगों का ओडिशा के अस्पतालों में इलाज जारी है। शवों के DNA सैंपल भी लिए गये हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें