Live

नृशंस हत्या से मचा हड़कंप

पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

खूंटी: बड़ी खबर खूंटी से जहां बीती देर रात खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा चांडीडीह गांव में पिता, पुत्र सहित 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद लोगों ने उसके रिश्तेदार पर हत्या के आरोप लगाते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

बताया जा रहा है कि देर रात खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा चांडीडीह गांव के बितना मुंडा और उसके पुत्र सूड़ा मुंडा और विकास महतो की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है. इस सनसनीखेज हत्या का आरोप मृतक बितना के निकट का रिश्तेदार मुरहू के गजगांव निवासी हेमंत पूर्ति पर स्थानीय लोगों ने लगाते हुए हत्यारा हेमंत पूर्ति को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

रविवार देर रात हुई इस घटना की सूचना सोमवार सुबह खूंटी थाना की पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल से मृतक बितना के घर मंडरा चांदीडीह पहुंची और तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें