Live

अबुवा आवास में करप्शन का खेल

अबुआ आवास योजना में अब नकद के बदले ले रहे हैं ऑनलाइन घुस

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:-जिले में अबुवा आवास में ली जा रही है घुस, अब नकद के बदले ले रहे हैं ऑनलाइन घुस। गढ़वा जिले मे ऑनलाइन घुस लेने का प्रचलन बढ़ रहा है। पहले काम के बदले नकद घुस ली जाति थी लेकिन अब डिजिटल युग आया है घुस लेने की प्रथा भी चेंज हुई है जिसे हम ऑनलाइन घुस कहते है इसी डिजिटल ऑनलाइन घुस लेने के चक्कर मे दो अलग अलग प्रखंडो के दो कर्मी फसे। एक तरह जहाँ हमारा जिला अबुवा आवास योजना को धरातल पर पहुंचाने मे चौथे नंबर पर है तो वहीं घुस लेने के मामले में भी कम नहीं है अब यह घुस डिजिटल युग में लिया जा रहा है ताकि वे एसीबी के चक्कर में ना फसे। जिले में दो प्रखंड डंडई और डंडा मे दो सरकारी कर्मियों के द्वारा अबुवा आवास मे ऑनलाइन घुस लिया गया। पहला मामला डंडई का है जहाँ अरविन्द कुमार नामक प्रखंड समन्वयक ने अबुवा आवास में तीस हजार घुस ऑनलाइन लिया।




ज़ब इसकी जाँच कराई गई तो मामला सही पाया गया जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीसी ने कर्मी को बर्खासत कर दिया। वहीं दूसरा मामला डंडा ब्लॉक का है जहाँ यह प्रखंड भी भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया है। जहाँ डंडा प्रखण्ड के छापरदागा पंचायत निवासी शाहिद अनवर से अबुवा आवास योजना दिलाने के नाम पर 11 हजार रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। राशि उगाही का आरोप डंडा ब्लॉक के आवास कोऑर्डिनेटर संगीता कुमारी व पंचायत सचिव शंभू प्रसाद गुप्ता पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि एक हजार रुपए नकद और दस रुपए यूपीआई के माध्यम से समसुदीन अंसारी के पुत्र शाहिद अनवर ने दिया है।

शाहिद अनवर ने बताया कि आवास कॉर्डिनेटर ने कहा था कि आवास आगर आपको चाहिए तो आपको बीस रुपए देना होगा नही तो आपका अबुआ अवास में नाम नहीं आएगा अगर आवास चाहिए तो बीस हजार देना पड़ेगा। तब आपका जियो टेक किया जाएगा। शाहिद ने बताया कि इसी बीच बुझे आवास कीड़ीनेटर संगीता कुमारी व पंचायत सचिव संभू से मुझे मिलने को कहा गया। जब मैं संगीता कुमारी व,शंभू प्रसाद गुप्ता से मिला तो उन्होंने पैसे की मांग की। तो मैं एक हजार रुपए संगीता कुमारी को नगद राशि दे दी और संभू प्रसाद गुप्ता को फोन पे के माध्यम से हमने दस हजार दिया। शाहिद अनवर ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के सारा जेवर गिरवी रखकर 10 हजार रुपए दिए। शेष दस हजार रुपए पंचायत सचिव संभू प्रसाद गुप्ता को फोन पे के माध्यम से उनके फोन पर ही ट्रांसफर मैंने किया ।


वहीं इस मामले पर डीडीसी ने कहा की हो भी अबुवा आवास मे घुस लेगा उसकी नौकरी हमलोग ले लेंगे यही वजह है की डंडई प्रखंड के कर्मी की सेवा ही समाप्त कर दी गई और इसी तरह का मामला डंडा में आ रहा है इसकी जांच चल रही है उन्होंने लाभुकों से अपील किया है की आप घबराएं नहीं आपको आवास का लाभ मिलेगा। अगली सूची में हो सकता है आपको मिले लेकिन बिचौलिया के चक्कर मे ना पड़े।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें