Live

Bihar News

अब दशहरा, दिवाली, छठ और होली पर बिहार आना होगा आसान, प्रवासियों के लिए नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

M
manish kumar raiलेखक

पटना। बिहार के लोगों के अच्छी खबर है। सीएम नीतीश ने गुरुवार को राज्यवासियों को एक और सौगात दी है। राज्य सरकार ने पर्व-त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

CM नीतीश ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

मुख्यामंत्री नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने तथा उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 एसी एवं नॉन एसी बसों का परिचालन कराने जा रही है।

राज्य सरकार चलाएगी 299 नई बसें

आगे सीएम नीतीश ने आगे यह भी लिखा कि "24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी. साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन कराया जाएगा। राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे।” इस तरह से सीएम नीतीश की ओर से खास तैयारी की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें