गिरफ्त में एक लाख का इनामी कुख्यात
STF के सहयोग से पुलिस ने दबोचा, कई संगीन मामलों में थी तलाश
लखीसराय : बड़हिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने STF के सहयोग से एक लाख के इनामी कुख्यात मौसम सिंह उर्फ गुलशन कुमार सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मौसम सिंह पर बड़हिया थाना में NDPS एक्ट के तहत आधा दर्जन मामला दर्ज हैं।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मौसम सिंह का मुख्य पेशा गांजा तस्करी है। लंबे समय से ये पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का काम करता था। लखीसराय पुलिस इसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से प्रयासरत थी।
इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि मौसम सिंह पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसी सूचना पर बड़हिया पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मौसम सिंह से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।