Live

रेलने ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मौके पर राहत बचाव कार्य तेज

G
GYAN SINGHलेखक

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मौके पर रेस्क्यू जारी

Desk:अभी-अभी, बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई है। इसको लेकर रेलवे की ओर से हेल्पलाइन जारी किया गया है।

Helpline number

PNBE -9771449971

DNR -8905697493

ARA -8306182542

COML CNL -7759070004


घटना में एक यात्री के मरने की पुष्टि हुई है। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को स्थानीय प्रशासन की ओर से पास के अस्पतालों में पहुंचा जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। अप एंड डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी है।

बताया जा रहा है कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट रात 9 बजकर 35 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की 8 बोगियां पटरी से उतर गई है। जिससे अफरा-तफरी मच गयी है। हादसे में कई यात्रियों के ट्रेन की बोगी में फंसे होने की सूचना है। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच चुकी है।


रात का समय होने के कारण राहत व बचाव कार्य की रफ्तार थोड़ी धीमी है। हालांकि स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस रेस्क्यू कर रही है। क्षतिग्रस्त बोगियों में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लगभग एक दर्जन से आसपास एंबुलेंस बक्सर से घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। घटना स्थल पर डीएम और एसपी दोनों पहुंच गए हैं, साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ आरसीएफ कमांडेंट भी घटनास्थल पर पहुंच चुके है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें