Live

बीजेपी शॉक्ड

सरकार से बाहर होने पर बीजेपी का रिएक्शन- जनता और BJP के साथ हुआ धोखा...

D
DESKलेखक

पटना। बीजेपी अब बिहार की सरकार में नहीं है। जेडीयू ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड दिया है। अचानक तेजी से घटनाक्रम ऐसा बदला कि बीजेपी शॉक्ड रह गयी है। सोमवार को जब राजनीतिक गतिविधि तेज होनी शुरु हुई थी, तब बीजेपी को यह अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि अगले 24 घंटों के बाद वह सरकार से बाहर हो जाएगी और विपक्ष में आ जाएगी। मंगलवार को राजनीतिक घटनाक्रम ऐसा बदला कि जेडीयू ने बैठक कर गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया तो बीजेपी एक तरह से निशब्द हो गयी।

सरकार से बाहर होने के बाद बीजेपी ने अपनी बैठक की। बैठक के बाद अपने तमाम पूर्व मंत्रियों के साथ पत्रकारों के साथ बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि BJP ने 74 सीट जीतेने के बाद भी वादे के मुताबिक नीतीश कुमार जी को NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाया था। यह बिहार की जनता और BJP के साथ धोखा है, जनता के फैसले का उल्लंघन है। बिहार की जनता इसे बर्दाशत नहीं करेगी।

वहीं केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि ये हमारे राज्य का दुर्भाग्य है, 15 साल राजद की सरकार रही, वे (जदयू) पहले भी राजद के साथ गए थे फिर वापस आए, अब फिर से उनके साथ जा रहे हैं। इसमें बिहार की भलाई नहीं नहीं है। ये विकास की नहीं सत्ता की राजनीति हो रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें