Live

हो गया मंत्रिमंडल विस्तार

CM,DY.CM और पूर्व CM की मौजूदगी में राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को दिलाई शपथ..

A
Arun Chourasiaलेखक

Patna:-बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो गया..राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में राज्यपाल फागू चौहान ने मंत्रियों के पदो एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई.

इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ ही महागठबंधन से जुड़े पार्टियों के नेता,विधायक,विधान पार्षद मौजुद रहे.वहीं निर्धारित सीट से ज्यादा समर्थकों के पहुंच जाने से शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.पांच-पांच मंत्रियों के समूह को एक साथ शपथ दिलाई गई सबसे पहली पक्ति समूह में जिन नेताओं ने आज शपथ ली है उनमें लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव,विजेन्द्र यादव, आलोक मेहता,विजय चौधरी,अफाक आलम ने शपथ ली .दूसरे समूह में अशोक चौधरी,श्रवण कुमार,सुरेन्द्र यादव,रामानंद यादव एवं लेसी सिंह ने शपथ ली है.

तीसरे समूह मेंं ललित यादव,मदन सहनी,संजय झा,संतोष मांझी, और कुमार सर्वजीत को शपथ दिलाई गई.

चौथे समूह में समीर महासेठ,चंद्रशेखर,सुमित सिंह,शीला मंडल और सुनील कुमार ने शपथ ली.

पांचवें समूह में सुधाकर सिंह,जितेन्द्र राय,जयंत,अनिता देवी और जमा खां ने मंत्री पद की शपथ ली है..

वहीं अंतिम समूह में कुल 6 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयती की शपथ ली.इन छह में मुरारी गौतम,इसराइल मंसूरी,सुरेन्द्र राम,कार्तिक सिंह,मोहम्मद शमीम अहमद और शहनवाज आलम ने पद एवं गोपनीयती की शपथ ली.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें