Live

BREAKING

विधान सभा शताब्दी समापन समारोह में बोले नीतीश, मोदीजी आप आए इसके लिए आपका धन्यवाद

D
DESKलेखक

PATNA -पीएम मोदी ने समय दिया इसके लिए सम्मान प्रकट करते हैं और उनका स्वागत करते है। पहली बार विधान सभा परिसर में पहली बार एक प्रधानमंत्री आए है। वहीं तेजस्वी ने पीएम मोदी से मंच पर आग्रह करते हुए कहा कि इसी विधान सभा में एक महान नेता हुआ करते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर। मैं आग्रह करता हूं कि उन्हें भारत रत्न दिया जाय।

PM मोदी बोल— देवघर एयरपोर्ट और एम्स के लिए हमने देखा था सपना, आज हुआ साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवघर एयरपोर्ट और एम्स का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट और एम्स का सपना लंबे समय से हमने देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

मोदी ने मैथिली भाषा में पूछा— की हाल चाल छै

बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे हैं। आदिवासी भाषा में उन्होंने पहले अपना भाषण शुरू किया और मैथिली में लोगों से पूछा की हाल चाल छै। पीएम मोदी ने कहा कि कल रात देवघर में जो दिवाली मनाया गया वह पूरी दुनिया ने देखा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें