Live

23 मई को पटना पहुंचेंगे नितिन नवीन

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कल उद्घाटन

R
Ravi Prakashलेखक

पटना- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 मई की सुबह 8 बजे विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। पटना आगमन के बाद वे पटना सिटी के मरची में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे।भाजपा की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण शिविर 23 और 24 मई तक चलेगा। शिविर के समापन अवसर पर 24 मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और समापन भाषण देंगे। शिविर में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी।

पटना से राजीव रंजन

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें