Live

निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा ने किया रोड शो

कहा, देवघर वासी इस बार परिवर्तन के मूड में, उन्हें हर वर्ग का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन देवघर शहरी क्षेत्र में रोड शो निकाला. इस रोड शो में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. शिक्षा सभा चौक से अभिषेक आनंद झा ने वीआईपी चौक तक स्थानीय लोगों से अपने पक्ष में वोट देने का आग्रह किया. अभिषेक को ब्राह्मण और अन्य समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है जो कि पूरा भाजपा समर्थक हैं.

देवघर वासी ने परिवर्तन का मन बना लिया है

गोड्डा से निर्दलीय अभिषेक झा ने बताया कि देवघर वासी इस बार परिवर्तन के मूड में हैं. लोग स्थानीय प्रत्याशी को वोट देने का मन बना लिया है. अभिषेक ने बताया कि उन्हें हर वर्ग और समाज का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. सभी लोग मिलकर इस बार निशिकांत का बाजा बजाने के लिए तैयार हैं.

निशिकांत के अवैध संपत्ति पर स्थानीय लोग चलायेंगे बुलडोजर-अभिषेक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिनोदानंद झा के परपौत्र अभिषेक झा पहली बार लोकसभा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जब से वे चुनावी मैदान में उतरे हैं इनके निशाने पर सिर्फ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे रहे हैं. आज रोड शो के दौरान अभिषेक ने निशिकांत दुबे पर यह आरोप लगाया है कि सांसद बुलडोजर चलवाने की बात कहते हैं. अभिषेक झा ने चुनौती दी है कि हिम्मत है तो निशिकांत किसी देवघर वासियों पर बुलडोजर चला कर दिखाए. अभिषेक ने कहा कि बुलडोजर जरूर चलेगा वो भी निशिकांत के अवैध संपत्ति पर. अभिषेक चुनावी मैदान में क्या गुल खिलाएंगे यह 4 जून को ही पता चल पाएगा. लेकिन पिछले 14 दिनों के चुनावी प्रचार प्रसार से सभी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें