भागलपुर : जूनियर इंजीनियर अमित कुमार और टेक्नीशियन सौरभ कुमार 4 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :21 Jul, 2026, 03:17 PM(IST)
भागलपुर: निगरानी विभाग ने घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पटना से आई निगरानी टीम ने विद्युत आपूर्ति जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तैनात जूनियर इंजीनियर अमित कुमार और टेक्नीशियन सौरभ को चार हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों घूसखोरों की गिरफ्तारी कचहरी उप केंद्र तिलकामांझी से की गई है.
निगरानी के डीएसपी ने बताया कि बरारी के रहने वाले संतोष कुमार से नया विद्युत कनेक्शन के लिए यह लोग रिश्वत की मांग कर रहे थे. जिसको लेकर पीड़ित संतोष कुमार ने निगरानी में मामला दर्ज कराया गया था. जांच के क्रम में यह सत्य पाया गया और घूस लेते दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं,दोनों गिरफ्तार कर्मियों को अब निगरानी की टीम कोर्ट में पेश करेगी.