निगरानी विभाग के रडार पर DCLR कंचन झा
समस्तीपुर में सरकारी आवास पर छापेमारी,भारी मात्रा में कैश बरामद
समस्तीपुर:जिले के रोसड़ा में प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा की डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने सरकारी आवास में धावा बोला. टीम के पहुंचते ही आवास के अंदर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई. सूत्रों की माने तो भारी मात्रा में कैश बरामद होने की बात सामने आई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।