Live

निगरानी के हत्थे चढ़ा एक और रिश्वतखोर

अधिकारियों ने DPO को रंगे हाथ दबोचा, 50 हजार रूपये ले रहा था रिश्वत

A
ASHISH KUMARलेखक

सीतामढ़ी : बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां रिश्वतखोर प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह मध्यान भोजन के डी पी ओ संजय कुमार देव कन्हैया को निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह भ्रष्ट अधिकारी एक आरोपी शिक्षक को जांच में क्लीन चिट देने के बदले रूपये ले रहा था तभी निगरानी ने दबोच लिया।

रिश्वतखोर प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह मध्यान भोजन के डी पी ओ संजय कुमार देव कन्हैया एक आरोपी शिक्षक को जांच में क्लीन चिट देने को लेकर उससे पचास हजार रिश्वत ले रहा था इसी दौरान निगरानी के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। निगरानी की टीम के द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए और उनको गिरफ्तार कर लिया गया । बतादे कि अभी हाल ही में डी पी ओ कन्हैया को जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें