Live

निगरानी के हत्थे चढ़ा एक और घूसखोर

ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर रेड, करोड़ों की संपत्ति बरामद

A
ASHISH KUMARलेखक

किशनगंज : इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ रुपए की नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को बरामद किया है।

बता दें कि निगरानी विभाग की टीम के द्वारा शहर के रूईधासा स्थित ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय ,लाइन मोहल्ला स्थित कार्यपालक अभियंता के आवास के साथ साथ कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है। जानकारी मिल रही है कि अभी तक इस रेड में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बरामद की जा चुकी है। विभाग के कैशियर खुर्रम सुल्तान के आवास पर भी छापेमारी जारी है ।

वही निगरानी डीएसपी ने बताया की पटना ,किशनगंज में 3 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पटना में भी 2 स्थानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही पता चलेगा की कि कितना काला धन इन्होंने छुपा कर रखा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें