Live

BIG NEWS

सीतामढ़ी के बाजपट्टी में NIA का छापा, मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

P
Prasoon Pandeyलेखक

सीतामढ़ी : जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गोट में एनआईए की टीम ने अहले सुबह छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के बाद एनआईए की टीम को क्या मिला, इसका कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है। जिसके घर पर छापेमारी हुई है, वह मुर्गा काट कर अपने परिवार का पेट पालता है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाजपट्टी गोट निवासी लियाकत अंसारी के पुत्र अब्दुल अलीम के घर एनआईए की टीम पहुंची। साथ ही उससे घंटों पूछताछ की गई। जाते-जाते टीम के अधिकारी अलीम का मोबाइल साथ में लेते गए और अलीम को बाजपट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में एनआईए की टीम ने मीडिया को कुछ भी नहीं बताया। मौके पर मौजूद एसडीपीओ पुपरी अतनु दत्ता ने भी मीडिया से कोई खास बात नहीं बताई। यह दीगर बात है कि अलीम के घर एनआईए के द्वारा की गई छापेमारी की चर्चा खूब जोरों पर है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें