Live

NH31 पर सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा

ग्रामीणों में तेल लूटने की मची होड़, चालक घायल

A
ASHISH KUMARलेखक

खबर आ रही है नवादा से जहां सड़क पर सरसों तेल से भड़ा टैंकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया है। वहीँ ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई। जिन्हे जो भी बर्तन मिला उसे लेकर सड़क पर बिखरे तेल को बटोरने के लिए दौड़ पड़ा।

पूरा मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के बाबा के ढाबा के समीप एक सरसों तेल से भड़ा टैंकर गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सरसों तेल टैंकर पलटने की सूचना पर ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई।

जिन्हे जो भी बर्तन मिला उसे लेकर सड़क पर बिखरे तेल को बटोरने के लिए दौड़ पड़ा। सूचान पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से हटाया। सूचना मिलते ही नगर थाने के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी ग्रामीणों को हटाकर घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह सरसों का तेल कोलकाता से नेपाल जा रहा था, तभी NH31 बाबा के ढाबा के समीप सड़क चौड़ीकरण करने को लेकर किए गए गड्ढे में जा पलटा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें