Live

LJP (R) के नवनिर्वाचित सांसद का हुआ भव्य स्वागत

मां काली के मंदिर में टेका मत्था, कहा : जनता से किया हर वादा करुंगा पूरा

P
Prasoon Pandeyलेखक

खगड़िया : खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनिर्वाचित सांसद राजेश वर्मा पहली बार सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे, जहां उनका शहर वासियों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान हटियागाछी काली मंदिर पहुंच कर सांसद राजेश वर्मा ने पूजा-अर्चना की और मां काली के दरबार मे मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, खगड़िया के नवनिर्वाचित सांसद राजेश वर्मा मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि लोकसभा चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा की जनता ने जिस तरह से अपना प्यार और आशीर्वाद दिया, उसी की बदौलत लोकसभा चुनाव में हमने जीत दर्ज की है।

हम उन तमाम जनता मालिकों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। साथ ही उम्मीद करता हूं कि यहां की जनता का यह प्यार और आशीर्वाद हम पर सदा यूं ही बना रहे। चुनाव के दौरान जो हमने जनता से वादा किए थे, निश्चित तौर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी संकल्प को लेकर आगे बढूंगा और क्षेत्र में अधूरे विकास को भी पूरा करने की कोशिश करुंगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें