Live

IPL को लेकर BCCI का बड़ा फैसला

अब हरेक टीम में 12वें खिलाड़ी को मिलेगा खेलने का मौका

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

NEW DELHI - बीसीसीआई(BCCI) की ओर से आगामी आईपीएल(IPL) मैच में बहुत बड़ा बदलाव किया जा रहा है। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से हर एक फ्रेंचाइजी को एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि हम बहुत जल्द टैक्टिकल सब्सीट्यूशन मेथड को इस खेल में लागू करने जा रहे हैं। सब्सीट्यूशन अर्थात किसी भी खिलाड़ी को किसी भी समय एक खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकेगा। आपने फुटबॉल में देखा होगा कि मैदान में खेल रहे खिलाड़ी को बाहर बैठा खिलाड़ी कभी भी रिप्लेस कर सकता है और उसके बदले मैच खेल सकता है।

बीसीसीआई का कहना है कि यह योजना 2023 से आईपीएल में लागू होगा। टॉस के समय हर एक टीम को चार—चार अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम को देने के लिए कहा जाएगा। इन्हीं चार खिलाड़ी में से किसी एक को 12वें खिलाड़ी के रूप में कभी भी रिप्लेस किया जा सकेगा। हालांकि बीसीसीआई इस बात को क्लियर करते हुए कहती है कि जिस भी टीम का 10 विकेट आउट हो जाएगा तो उसे आल आउट मान लिया जाएगा।

टैक्टिकल सब्सीट्यूशन कांसेप्ट के बारे में और अधिक कहा जा रहा है कि 20 ओवर वाले मैच के दौरान मात्र 14 ओवर तक कोई भी टीम अपने एक खिलाड़ी को 12वें खिलाड़ी के रूप में रिप्लेस कर सकेगा। अर्थात अंतिम 6 ओवर के दौरान रिप्लेस की सुविधा टीम को नहीं दी जाएगी। जो भी खिलाड़ी रिप्लेस होकर आएंगे उन्हें अंत तक मैच खेलना होगा। हालांकि बीसीसीआई का कहना है कि अभी फाइनल ड्राफ्ट जारी नहीं हुआ है। आगे जो कुछ परिवर्तन होगा उसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें