BREAKING
गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 50 रुपए का इजाफा, जानिए पटना का नया रेट
PATNA-जुलाई महिने में एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। बताया जाता है कि इस बार 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। अब तक पटना में लोगों को 1098 रुपए में एक गैस सिलेंडर मिलता था। अब उन्हें लगभग 1150 रुपए खर्च करने होंगे।
गैस सिलेंडर में बढ़ोत्तरी को लेकर सोशल मीडिया में एक बार फिर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। पटना की रूपा गांगुली का कहना है कि अब तो आदत सी हो गई है। लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। पता नहीं क्यों पेट्रौल और गैस की कीमतें कम होने का नाम क्यों नहीं ले रहा।
दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 1 जुलाई को तेल कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 198 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी। इसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अब घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन तेल कंपनियों ने आज आम आदमी को बड़ा झटका दिया है।
बताते चले कि इससे पहले इससे पहले महीने के पहले दिन यानी 1 मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 102 रुपए बढ़ाई थी। राजधानी दिल्ली में अब नए सिलेंडर की कीमत 2,355 रुपए है। वहीं इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। तक इसकी कीमत में 250 रुपए का इजाफा किया गया था।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।