Live

नेत्रदान जागरूकता पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

स्कूल के बच्चों ने पेंटिंग कर नेत्रदान का दिया सन्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : 38वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत कश्यप मेमोरियल आई बैंक के द्वारा उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में नेत्रदान जागरूकता पर आधारित पेंटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया. इस पेंटिंग कॉम्पिटिशन में उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल की 11 और 12 के क्लास की बच्चियों ने भाग लिया. इस पेंटिंग कॉम्पिटिशन की विजेताओं को 08 सितम्बर 2023 को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, राँची में होने वाले “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा.


कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के कार्निया प्रत्यारोपण विशेषज्ञों डॉ. निधि गडकर कश्यप और डॉ. पूजा के द्वारा उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों में निरंतर नेत्रदान जागरूकता व्याख्यान दिए जा रहे हैं.

Ursuline कान्वेंट में 100 नेत्रदान के शपथ पत्र भी भरे गए हैं. 38 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े में एक बार फिर से कश्यप मेमोरियल आई बैंक द्वारा रन फॉर विजन का आयोजन किया जा रहा है. 2005 से नेत्रदान जागरूकता के लिए रन फॉर विजन का लगातार आयोजन किया जा रहा है. जिसमें रांची के बच्चे एवं गणमान्य लोग नेत्रदान जागरूकता के लिए दौड़ते हैं. यह दौड़ बहुत ही संवेदनात्मक तरीके से नेत्रदान का संदेश देता है.

ज्ञातव्य हो कि कश्यप मेमोरियल आई बैंक, झारखण्ड के संस्थापक डॉ. बी. पी. कश्यप एवं डॉ. भारती कश्यप द्वारा झारखंड-बिहार का पहला नेत्र प्रत्यारोपण किया गया था. कश्यप मेमोरियल आई बैंक के द्वारा अभी तक 795 नेत्रों का प्रत्यारोपण किया जा चुका है. पिछले 5 वर्षों में हमने 334 नेत्र प्रत्यारोपण किए. 2022 से अभी तक 148 नेत्र प्रत्यारोपण किए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें