Live

नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है जबर्दस्त कोर्टरूम कॉमेडी

रवि किशन मचाएंगे धमाल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : अगर आपको भी बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी जैसी कोर्टरूम ड्रामा कॉमेडी फिल्में देखना पसंद हैं,तो यह खबर आपके ही मतलब की है। जी हां, अब दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपनी नई कोर्ट रूम ड्रामा कॉमेडी सीरीज के साथ इंटरनेट पर धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन वेब सीरीज मामला लीगल के जरिए आपको गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं।



इस वेब सीरीज के टाइटल से ही ये मालूम पड़ रहा है कि इसमें कानूनी दांव पेंच को भी दिखाया जाएगा, जिसके चलते मामला लीगल है को एक कोर्टरूम ड्रामा कॉमेडी वेब सीरीज कहा जा रहा है। रवि किशन की इस अपकमिंग वेब सीरीज की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

मामला लीगल है को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइ स्ट्रीम किया जाएगा। 1 मार्च 2024 वो तारीख है, जब रवि किशन स्टारर इस वेब सीरीज का प्रीमियर होगा। डायरेक्टर राहुल पांडे ने मामला लीगल है का निर्देशन किया है, जबकि सौरभ खन्ना और कुणाल जनेजा इसके लेखक हैं। मामला लीगल में दिल्ली के पटपड़गंज जिला न्यायालय के कोर्टरूम ड्रामा को दर्शाया जाएगा। रवि किशन इस सीरीज में पटपड़गंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीडी त्यागी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें