नेपाल में बड़ा हादसा
दो हेलीकॉप्टरों की भीषण टक्कर, 1 टूरिस्ट की मौके पर मौत, लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा
भारत के पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गया.
नेपाल पुलिस के अनुसार डाइनास्टिक एयर और फिस्टल एयर का हेलिकॉप्टर लैडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. हेलिकॉप्टर पर सवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई . घटना के बाद मृतक को लुक्ला लाया गया है. घटना कैसे हुआ ये इसका अनुसन्धान के बाद पता चलेगा.
मृतक भारतीय नागरिक बसंत कुमार बालारामारामडु है जबकि घायल व्यक्ति में एक व्यक्ति शैलेश कृष्ण पटेल भारतीय हैं . वहीं दूसरा न्यूजीलैंड का है. घायलों को हेलिकॉपटर से काठमाडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया है.
रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।