Live

केरल में बेहद शर्मनाक घटना

NEET परीक्षा के दौरान छात्राओं के साथ अपमानजनक व्यवहार पर NCW ने लिया संज्ञान...डीजी के लिखा पत्र

D
DESKलेखक

पटना। केरल में NEET परीक्षा के दौरान एक सेंटर पर कुछ छात्राओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का मामला अब बढता जा रहा है। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से संज्ञान ले लिया है। महिला आयोग ने केरल के पुलिस महानिदेशक और एनटीए के अध्यक्ष को पत्र लिखा है और इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है।महिला आयोग ने उस कथित घटना को गंभीरता से लिया है जिसमें केरल में NEET 2022 परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग के दौरान कई छात्राओं को अपने इनरवियर उतारने के लिए मजबूर किया गया था।

आयोग ने केरल के पुलिस महानिदेशक को मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखा है। वहीं, NCW अध्यक्ष ने एनटीए अध्यक्ष को छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। मामले की समयबद्ध जांच की भी मांग की गई है।

क्या थी घटना..

केरल के कोल्लम जिले के एक निजी शिक्षण संस्थान में रविवार (17 जुलाई) को NEET परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं को बेहद अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ा। यहां परीक्षा से पहले कुछ छात्राओं को जांच के दौरान इनरवियर भी उतारने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोका जा रहा था। केरल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें