कांग्रेस का बड़ा दावा !
मांझी के 2 मंत्री के दावे से NDA असहज,DY.CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जा रहे हैं दिल्ली..
PATNA:-एनडीए के नेता के रूप में नीतीश कुमार 28 जनवरी को 8 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ले चुके हैं पर अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागौं का बंटवारा इस सरकार में नहीं हो पाया है.वहीं पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के एक और मंत्री पद पर दावे से ऐसा लगता है कि मंत्रिमंडल विस्तार का पेंच फंस गया है और इस पेंच को सुलझाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दिल्ली तलब किया गया है.
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं.पार्टी आलाकमान के निर्देश पर दोनो नेता चौधरी दिल्ली जा रहे हैं.दोनो नेताओं की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही पीएम मोदी से मुलाकात हो सकती है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू 2020 के फार्मूला के अनुसार मंत्री और विभागों का बंटवारा चाहती है वहीं जीतनराम मांझी की हम पार्टी को जेडीयू के बजाय बीजेपी कोटे से मंत्रीपद देने की बात कह रही है.वहीं बीजेपी नये फार्मूला के अनुसार मंत्री पद और विभागों का बंटवारा चाहती है.वह जेडीयू के कई विभागों को लेना चाह रही है जिसकी वजह से विभागों का बंटवारा अटका पड़ा हुआ है.वहीं बीजेपी की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट तैयार नहीं हो पायी है,जिसकी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार भी रूका हुआ है.वहीं ये भी चर्चा है कि सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा जिससे कि मंत्री नहीं बन पाने वाले विधायको को किसी तरह के असंतोष को प्रकट करने का मौका नहीं मिल सके.
वहीं मत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है.कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि विश्वासमत हासिल करने में नीतीश सरकार फेल हा जायेगी क्योंकि सीएम नीतीश कुमार के रवैये से जेडीयू के विधायक नाराज हैं और इस वजह से जेडीयू में बड़ी टूट हो सकती है.जेडीयू के विधायक ही सदन में खेला करेंगे.विपक्ष की इस पर नजर बनी हुई है.
पटना से अमित सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।