Live

मुंगेर में NDA ने झोंकी ताकत

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया प्रचार, कहा : लालू प्रसाद ने सिर्फ अपने परिवार को दिया आरक्षण का लाभ

P
Prasoon Pandeyलेखक

लखीसराय :चौथे चरण में सबसे हॉट सीट माने जाने वाले मुंगेर लोकसभा सीट को लेकर एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक के बकिया गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार

उनके साथ बीजेपी MLC नवल किशोर यादव भी मौजूद रहे। बकिया गांव में सम्राट चौधरी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जंगलराज से मुक्ति के लिए एनडीए उम्मीदवार ललन सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

आरजेडी पर जमकर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए एनडीए उम्मीदवार ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी पूर्वक पांच साल तक जनता की सेवा की है। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार को एक बार फिर से बनाने की अपील करते हुए वोट मांगा। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है।

रोहिणी आचार्य को बताया टूरिस्ट बेटी

उन्होंने कहा कि आरजेडी शासनकाल में लालू प्रसाद ने सिर्फ अपने परिवार को आरक्षण का लाभ दिया है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो क्रिकेट में पानी पिलाने का काम करते थे। वहीं, छपरा से आरजेडी सुप्रीमो रोहिणी आचार्य को टूरिस्ट बेटी बताया। इसके अलावा मीसा भारती और तेज प्रताप यादव पर भी निशाना साधा।

सम्राट चौधरी ने लोगों से केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए ललन सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें