Live

नक्सलियों ने पोकलेन मशीन को फूंका

रेलवे निर्माण कार्य में लगे 5 कर्मियों से की जमकर मारपीट, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबर चतरा से जहां टंडवा थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने रेलवे निर्माण कार्य में लगी आईएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक्सीवेटर (पोकलेन) मशीन में आग लगा दी. साइट पर मौजूद पांच वर्करों के साथ जमकर मारपीट भी की है. पिटाई से घायल मजदूरों का टंडवा अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर कोल माफिया एवं जमीन दलाल को चेतावनी दे दी है.


बताया जा रहा है कि टंडवा क्षेत्र में टीएसपीसी के सदस्यों ने रेलवे निर्माण कार्य में लगी आईएससी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया है. साइट पर मौजूद 5 मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की है.

कहा जा रहा है कि टंडवा थाना क्षेत्र में नक्सली पर्चा में एनटीपीसी, ट्रांसपोर्टर एवं निर्माण कार्य में लगी कंपनी को सावधान रहने की बात लिखी है. मंगलवार की देर रात 12 बजे घटना को अंजाम दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें