Live

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

गढ़वा में बूढ़ा पहाड़ से 3 किलो का प्रेशर IED बम बरामद, बम को किया गया डिफ्यूज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां सुरक्षा बलों ने भंडरिया थाना क्षेत्र के बूढा पहाड़ के पास 3 किलो का प्रेशर आईईडी बम बरामद कर लिया है. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने जमीन के अंदर ये केन बम रखा था. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बम निरोधक दस्ता की टीम के सहयोग से बम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया है.

जानकारी के अनुसार भंडरिया थाना क्षेत्र के बूढा पहाड़ के समीप सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा सर्च अभियान के दौरान 3 किलो का प्रेशर आईईडी बम जब्त किया गया है. इसके बाद सीआरपीएफ टीम ने प्रेशर आईईडी बम सुरक्षा कारणों से डिफ्यूज कर दिया है. सीआरपीएफ कमांडेड नुपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान बुढा पहाड़ से तुमेर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सर्च अभियान के क्रम में प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया है. बता दें कि इसके पूर्व भी सीआरपीएफ के द्वारा भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद किया गया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें